अमर उजाला
Wed, 27 September 2023
आज के समय में हर कोई अपने बालों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए शैंपू का इस्तेमाल करता है
लेकिन क्या होगा अगर कोई सात सालों तक अपने बालों में शैंपू ही न लगाए
दरअसल एडन नाम के एक शख्स ने कुछ ऐसा ही किया जिसके बाद जो परिणाम देखने को मिले वह बेहद हैरान करने वाले थे
रिपोर्ट के मुताबिक एडन ने सोशल मीडिया पर बताया कि जब वह नियमित रूप से शैंपू का इस्तेमाल करता था तो उसकी खोपड़ी पर संक्रमण हो गया था
उसका सिर सूजा और सूखा (चिरचिरी) लगता था और पूरे सिर पर परतदार धब्बे हो गए थे जो बेहद अजीब लग रहे थे
ऐसे में उसने शैंपू को पूरी तरह से छोड़ने का फैसला किया जो काफी सही साबित हुआ
शैंपू छोड़ने के बाद उसके सिर का संक्रमण दूर हो गया और परतदार धब्बे भी गायब हो गए
अब वह अपने बालों को हफ्ते में कम से कम एक बार ठंडे पानी से जरूर धोते हैं
साक्षी ने धोनी के साथ शेयर की 13 साल पुरानी फोटो, सूर्या भी हुए दीवाने