युवक का 20 साल तक मुंह था बंद, बिना खाना खाए ऐसे रहा जिंदा झारखंड के दुमका में एक युवक का जन्म से अब तक मुंह बंद था, लेकिन डॉक्टरों ने सर्जरी करके उसे नया जीवन दे दिया है 20 साल तक वह खाना नहीं खा पाया था, लेकिन अब सर्जरी के बाद आराम से खा सकता है 19 साल के युवक का नाम रहम-उल-अंसारी है जो जन्म से ही टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट एंकिलोसिस नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित था मुंह बंद होने की वजह से वो बीते 20 साल तक सिर्फ पेय पदार्थ पर जीवित रहा सर्जरी होने की वजह से 20 साल बाद वह अपना मुंह खोल पाया और खाने में समर्थ हुआ डॉक्टरों ने कड़ी मेहनत के बाद युवक को सर्जरी कर नया जीवन दान दिया है Bizarre News