अमर उजाला
Thu, 16 November 2023
बहुत कम लोग ही जानते हैं कि नदी के बीच मौजूद दुनिया का सबसे बड़ा आइलैंड भारत में ही मौजूद है
ब्रह्मपुत्र नदी के बीच स्थित इस आइलैंड का नाम माजुली है जिसे दुनिया के सबसे बड़े रिवर आइलैंड के रूप में जाना जाता है
इसे ये दर्जा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्राप्त है माजुली द्वीप का छेत्रफल 880 स्क्वायर किलोमीटर है
लगातार आने वाली बाढ़ की वजह से ये आइलैंड कटाव का शिकार हो रहा है बताया जाता है कि पिछले 30-40 सालों में ये द्वीप एक-तिहाई हिस्सा खो चुका है
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की रिपोर्ट के अनुसार इस आइलैंड पर 1.6 लाख लोग रहते हैं हालांकि ये रिपोर्ट थोड़ी पुरानी है
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 2030 तक माजुली आइलैंड पूरी तरह डूब जाएगा
खरगोश जैसे दिखने वाले इस जीव के होते हैं आठ पैर, देखने में है बेहद खतरनाक