आईआईटियन बाबा को 10वीं-12वीं कक्षा में मिले थे इतने अंक, जेईई में आई थी ये रैंक प्रयागराज के महाकुंभ में सोशल मीडिया पर छाए आईआईटियन बाबा अभय सिंह के बारे में अक्सर नए नए खुलासे होते हैं उन्होंने खुद जानकारी दी है कि वह कभी आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई कर चुके हैं और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी, जिसके बाद से वह शांति की तलाश में सबकुछ छोड़ चुके हैं अब उनके बारे में कई बातें सामने आई हैं, जिसमें यह जानकारी मिली है उनकी पढ़ाई-लिखाई कहां से हुई और उन्होंने जेईई परीक्षा में कितनी रैंक हासिल की थी अभय सिंह ने जेईई परीक्षा में 2008 में पूरे भारत में 731वीं रैंक (AIR) आई थी, जिसके बाद उन्होंने बॉम्बे आईआईटी से पढ़ाई की है उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93% अंक हासिल किए थे, तो वहीं 12वीं की परीक्षा में 92.4% अंक हासिल किए उनकी मार्कशीट वायरल होने के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं Bizarre News