जानिए क्यों लगता है चंद्र ग्रहण, इस बार क्या होगा खास
अमर उजाला
Sun, 24 March 2024
Image Credit : pixabay
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को यानी होली के दिन लगने जा रहा है
Image Credit : Pixabay
नार्वे, स्विट्जरलैंड, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, हॉलैंड, बेल्जियम, इटली, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका में यह चंद्र ग्रहण नजर आएगा
Image Credit : Pixabay
चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना होती है। पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है और चंद्रमा एक उपग्रह है, जो धरती का चक्कर लगाता है
Image Credit : Pixabay
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच धरती आ जाती है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इससे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है
Image Credit : ANI (File)
इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में होते हैं, तो चंद्र ग्रहण लगता है। पूर्णिमा के दिन यह खगोलीय घटना होती है
Image Credit : ANI
सबसे खास बात यह है कि होली के दिन लगने वाला यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा
Image Credit : Pixabay
गणना के मुताबिक, 100 साल बाद इस तरह का योग बनने जा रहा है। जब होली और चंद्रग्रहण एक ही दिन होंगे