बेहद खास है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं?
अमर उजाला
Tue, 17 September 2024
Image Credit : Freepik
18 सितंबर 2024 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो एक आंशिक ग्रहण है। यह ग्रहण दुनिया के कई जगहों पर देखा जाएगा
Image Credit : Freepik
जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं, तो चंद्र ग्रहण लगता है, क्योंकि पृथ्वी के कारण सूर्य का प्रकाश चंद्रमा पर नहीं पड़ता है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है
Image Credit : Freepik
पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है और चंद्रमा एक उपग्रह है, जो धरती का चक्कर लगाता है। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच धरती आ जाती है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं जा पाती है
Image Credit : Freepik
इससे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन यह खगोलीय घटना होती है
Image Credit : Freepik
18 सितंबर यानी बुधवार को भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर लगेगा, जो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण कुल 4 घंटे 6 मिनट तक रहेगा
Image Credit : Freepik
18 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के ज्यादातर हिस्सों, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका के सीमित क्षेत्रों में दिखाई देगा
Image Credit : Freepik
यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन मुंबई समेत कुछ पश्चिमी शहरों में नजर आ सकता है। हालांकि, इसकी बेहद कम संभावना है। इसके बाद चंद्रमा क्षितिज के नीचे चला जाएगा, इसके कारण भारत में नजर आना बंद हो जाएगा
Image Credit : Freepik
2014 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री मोदी ने कैसे मनाया जन्मदिन?