अमर उजाला
Tue, 5 September 2023
कई बार ऐसे मामले भी देखने को मिलते हैं जिसके बारे में जानकर डॉक्टरों को भी हैरानी होती है
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से सामने आए एक मामले ने सबको हैरत में डाल दिया जब 64 साल की महिला के दिमाग में जिंदा कीड़ा पाया गया
डॉक्टरों ने भी इस केस को देखते हुए कहा कि ये उनके करियर का इस तरह का पहला मामला है
पहले मरीज में निमोनिया, दस्त, पेट दर्द, बुखार, सूखी खांसी और पसीने जैसे लक्षण दिखे लेकिन 2022 में डिप्रेशन और भूलने जैसी बीमारी के लक्षण दिखने लगे
जब MRI स्कैन किया गया को पता चला कि महिला के मस्तिष्क में जिंदा कीड़ा है इसके बाद सर्जरी की सलाह दी गई
दरअसल महिला के मस्तिष्क में रह रहा पैरासाइट राउंडवॉर्म आमतौर पर सांपों में पाया जाता है
ऐसे में डॉक्टरों को हैरानी हो रही है कि सांपों में पाए जाने वाला कीड़ा आखिर महिला के दिमाग में कैसे पहुंचा
'दोस्ती मैदान के बाहर दिखाओ', गंभीर का कोहली पर तंज?