अमर उजाला
Wed, 19 July 2023
उत्तर कोरिया के 'तानाशाह' किम जोंग उन के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा लेकिन कुछ बातें शायद ही आप जानते होंगे
अपने पिता किम जोंग इल की मौत के बाद किम जोंग उन साल 2011 में उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता बने
किम जोंग उन के दादा किम-II सुंग उत्तर कोरिया के संस्थापक थे जिन्हें पूरे देश में भगवान की तरह पूजा जाता है
बताया जाता है कि उत्तर कोरिया में सभी घरों में किम जोंग के पिता और दादा की तस्वीरें लगाना अनिवार्य है
किम जोंग के जन्म को लेकर भी दो तरह के रिकॉर्ड्स पाए जाते हैं
दक्षिण कोरिया के रिकॉर्ड के मुताबिक, किम जोंग का जन्म 8 जनवरी 1983 को हुआ था जबकि अमेरिकी रिकॉर्ड्स में 8 जनवरी 1984 तारीख का जिक्र है
कहा जाता है किम जोंग उन की शुरुआती पढ़ाई स्विट्जरलैंड के इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बर्न से अंग्रेजी माध्यम से हुई है
जहां किम 'चोल-पक' या 'पक-चोल' नाम से 1993 से लेकर 1998 तक थे
भारत के इस शहर में बन रही है विश्व की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग