भारत की इस नदी के पानी को छूने से भी डरते हैं लोग भारत में एक ऐसी नदी है जिसे शापित माना जाता है और लोग इतना डरते हैं कि इसके पानी को छूते तक नहीं हैं इस नदी का नाम कर्मनाशा है जिसका नाम कर्म और नाशा शब्दों को मिलाकर बना है। लोगों का मानना है कि इसके पानी को छूना अशुभ है इस नदी के नाम का शाब्दिक अर्थ निकाला जाए तो इसका अर्थ काम नष्ट करने वाली या बिगाड़ने वाली नदी होता है यह उत्तर प्रदेश और बिहार में बहती है, हालांकि इसका ज्यादातर हिस्सा यूपी में आता है यूपी के सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर में बहती है और बक्सर के पास गंगा में मिल जाती है लोग मानते हैं कि इस नदी के पानी को छू लेने से अच्छे कर्म भी खत्म हो जाते हैं जिसकी वजह से इसके पानी को छूने से लोग कतराते हैं Bizarre News