हीरे से भी ज्यादा महंगा बिकता है ये जापानी खरबूजा दुनिया में कई ऐसे फल मिलते हैं, जिनकी कीमत सुनते ही होश उड़ जाएंगे। जापान में एक फल मिलता है जिसकी कीमत लाखों में है। दुनिया के महंगे फलों में शामिल इस फल का नाम युबरी खरबूजा है। इस फल की खेती जापान में होती है और वहीं पर ज्यादातर बिकता है। इस फल का निर्यात बहुत कम किया जाता है। फल को सूरज की रोशनी में नहीं, बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। जापान में मिलने वाले एक युबरी कस्तूरी खरबूजे की कीमत 10 लाख रुपये होती है। साल 2019 में दो खरबूजे 33,00,000 रुपये में नीलाम हुए थे। Bizarre