दुनिया में हीरे से भी ज्यादा महंगा बिकता है ये फल दुनिया में कई तरह के फल होते हैं और सबकी कीमतें भी अलग-अलग होती हैं। आमतौर पर फलों की कीमत 400 से 500 रुपये तक होती हैं, लेकिन लोगों को यही महंगे लगते हैं। दुनिया के अलावा भारत में भी कई तरह के फल और सब्जियां पाई जाती हैं। जापान में एक फल मिलता है जिसकी कीमत लाखों में है जिसको खरीदने के बारे में कोई आम आदमी कभी नहीं सोच सकता है। दुनिया के महंगे फलों में शामिल इस फल का नाम युबरी खरबूजा है। इस फल की खेती जापान में होती है और वहीं पर बिकता है। इस फल का निर्यात बहुत कम किया जाता है। युबरी खरबूजा सूरज की रोशनी में नहीं बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। जापान में मिलने वाले एक युबरी कस्तूरी खरबूजे की कीमत 10 लाख होती है। साल 2019 में ये खरबूजे 33,00,000 रुपये में नीलाम हुए थे। Bizarre News