इसरो को मिला गगनयान का पहला क्रू माॅड्यूल, इसी में भारतीय एस्ट्रोनॉट्स करेंगे यात्रा
अमर उजाला
Sat, 7 October 2023
Image Credit : Isro
गगनयान मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो को अपना पहला क्रू मॉड्यूल मिल गया है, जिसका पहला अबॉर्ट टेस्ट 26 अक्टूबर को किया जा सकता है
Image Credit : Isro
भारतीय अंतरिक्ष यात्री इसी कैप्सूल में बैठकर धरती के चारों ओर चक्कर लगाएंगे
Image Credit : Isro
अबॉर्ट टेस्ट का मतलब यह है कि अगर कोई परेशानी हो तो एस्ट्रोनॉट के साथ यह मॉड्यूल उन्हें सुरक्षित नीचे ले आए
Image Credit : Isro
साल 2024 के शुरुआती महीनों में गगनयान के माध्यम से व्योममित्र रोबोट को भेजा जाएगा। इसरो ने व्योममित्र महिला ह्यूमेनॉयड रोबोट को 24 जनवरी 2020 को पेश किया था
Image Credit : Isro
इस रोबोट को देश के पहले मानव मिशन गगनयान के क्रू मॉड्यूल में भेजकर अंतरिक्ष में इंसानी शरीर की हरकतों को समझना है, फिलहाल यह बेंगलुरु में है
Image Credit : Isro
व्योममित्र को दुनिया की बेस्ट स्पेस एक्सप्लोरर ह्यूमेनॉयड रोबोट का खिताब मिल चुका है
Image Credit : Isro
एडेन मार्करम ने रचा इतिहास, विश्व कप में लगाया सबसे तेज शतक