आदित्य एल1 ने भेजी सौर तूफान की दुर्लभ तस्वीरें, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अमर उजाला

Tue, 11 June 2024

Image Credit : एएनआई/इसरो

इसरो के सौर मिशन आदित्य एल1 ने सूर्य की सतह से उठने वाले सौर तूफान की घटना को कैमरे में कैद किया है
 

Image Credit : Isro

इन सौर तूफानों का पृथ्वी पर भी असर होता है, लेकिन अभी तक वैज्ञानिक इस बात का पता नहीं लगा सके हैं कि सूर्य की सतह से उठने वाले सौर तूफानों की वजह क्या है
 

Image Credit : Isro

सोलर मिशन आदित्य-एल1 ने लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर से सूर्य पर उठने वाले सौर तूफान की दुर्लभ तस्वीरें पृथ्वी पर भेजी हैं
 

Image Credit : Isro

आदित्य एल-1 अंतरिक्षयान के दो रिमोट सेंसिंग उपकरणों ने हाल ही में सौर लपटों की तस्वीरों को कैद किया है
 

Image Credit : Isro

इसरो ने बताया कि मई 2024 के दौरान आदित्य एल1 पर लगे उपकरणों ने सौर तूफान को कैमरे में कैद किया था

Image Credit : Isro

इसरो ने बताया कि सूरज की सतह से विशाल तरंगे उठती हैं, इसे कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) या सौर तूफान भी कहा जाता है। ये तरंगे छोटी, मध्यम और विशाल आकार की होती हैं
 

Image Credit : Isro

माना जाता है कि सूर्य पर मौजूद चुंबकीय क्षेत्र की वजह से यह सौर तूफान उठते हैं

Image Credit : Isro

भारत को सपोर्ट करने अमेरिका पहुंची सारा, मैच से पहले सामने आई खास तस्वीर

instagram
Read Now