अब इस ग्रह पर मिशन भेजेगा इसरो, जानिए कब होगी लॉन्चिंग
अमर उजाला
Sat, 7 October 2023
Image Credit : iStock
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) चांद, मंगल और सूरज के अध्ययन के लिए भेजे गए मिशन की सफलता के बाद अब शुक्र ग्रह के रहस्यों को जानने की तैयारी में जुटा है
Image Credit : iStock
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत शुक्रयान को साल 2024 के दिसंबर में लॉन्च कर सकता है
Image Credit : iStock
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने मिशन शुक्र को लेकर लेकर कहा था कि सौर मंडल के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र के लिए तैयारियां चल रही हैं और इस मिशन के लिए पेलोड विकसित हो चुके हैं
Image Credit : iStock
वैज्ञानिकों के मुताबिक, साल 2024 के आखिरी महीने में शुक्रयान को शुक्र पर भेजा जा सकता है, क्योंकि इस समय धरती और शुक्र सीधी रेखा में होंगे
Image Credit : iStock
इसकी वजह से इसरो आसानी से अंतरिक्ष यान को कम प्रणोदक का उपयोग कर पड़ोसी ग्रह की कक्षा में रख सकता है
Image Credit : iStock
अगर इस समय शुक्रयान लाॅन्च नहीं होता है तो मिशन शुक्र को सफल बनाने के लिए साल 2031 तक का इंतजार करना पड़ सकता है
Image Credit : iStock
वनडे विश्व कप के पहले मैच में शतक लगाने वाले बल्लेबाज