चांद पर शिवशक्ति प्वाइंट के पास चहलकदमी कर रहा रोवर 'प्रज्ञान', देखें नई तस्वीरें चांद के रहस्यों को जानने में जुटा चंद्रयान-3 का रोवर ‘प्रज्ञान’ ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है रोवर प्रज्ञान ने करीब आठ मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय की है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चांद पर घमूते प्रज्ञान रोवर का वीडियो शेयर किया है और यह जानकारी दी है इसरो ने कहा है कि रोवर प्रज्ञान दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रमा के रहस्यों की खोज में घूम रहा है प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एलान किया कि चंद्रयान-3 लैंडर चंद्रमा की सतह पर जिस स्थान पर उतरा है, उसका नाम ‘शिव-शक्ति पॉइंट’ रखा जाएगा वीडियो में दिख रहा है कि रोवर प्रज्ञान अपने पहियों के निशान पीछे छोड़ता जा रहा है और इस दौरान उसने एक गड्ढा भी पार किया है भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया और चंद्रयान-3 की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में कराई भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव इलाके में पहुंचने वाला पहला देश बन गया है और अमेरिका, रूस, चीन के बाद चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है Bizarre News