अमर उजाला
Wed, 16 August 2023
चंद्रयान 3 चंद्रमा की पांचवीं और आखिरी कक्षा में पहुंच गया है अब इसका ऑर्बिट नहीं बदला जाएगा
5 अगस्त को चंद्रयान 3 चांद की पहली ऑर्बिट में पहुंचा था जिसके बाद अब तक चार बार इसका ऑर्बिट बदला गया
6 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 की ऑर्बिट घटाकर उसे चंद्रमा की दूसरी कक्षा में डाला गया था
9 अगस्त को तीसरे ऑर्बिट में जाकर चंद्रयान 3 174 km x 1437 km की ऑर्बिट में घूम रहा था
इसके बाद 14 अगस्त को चंद्रयान 3 को चौथी ऑर्बिट में डाला गया जबकि 16 अग्सत को यह पांचवी ऑर्बिट चला गया
बता दें 17 अगस्त को चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल अलग हो जाएंगे और चंद्रमा के चारों तरफ 100 km x 100 km की ऑर्बिट में घूमेंगे
वहीं 18 अगस्त को लैंडर मॉड्यूल की डीऑर्बिटिंग होगी और 20 अगस्त रात पौने दो बजे चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल की डीऑर्बिटिंग की जाएगी
सब सही रहा तो 23 अगस्त को लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा
भुवनेश्वर ने फैमिली के साथ शेयर की तस्वीरें, फैंस को पसंद आया सिंपल अवतार