आदित्य-एल1 ने चौथी बार बदली ऑर्बिट, करेगा 109 दिन की लंबी यात्रा भारत का सूर्य मिशन आदित्य-एल 1 को 15 सितंबर की रात सवा दो बजे धरती से थोड़ा और दूर भेजा गया पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाते हुए यान के ऑर्बिट को चौथी बार सफलतापूर्वक बदल दिया गया है अब यह 256 km x 121973 km की अंडाकार कक्षा में घूम रहा है जिसे अर्थ बाउंड मेन्यूवर (EBN#4) कहा गया है इसरो ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अगला ऑर्बिट (EBN#5) 19 सितंबर की रात 2 बजे बदला जाएगा EBN#5 धरती के चारों ओर इसका आखिरी ऑर्बिट मेन्यूवर होगा इसके बाद यान अधिक गति हासिल कर लेगा फिर L1 प्वाइंट के लिए 15 लाख km की लंबी यात्रा पर निकल जाएगा बिजार