अमर उजाला
Sun, 30 July 2023
दुनियाभर के कई जगहों कई तरह के सांप पाए जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक देश ऐसा भी है जहां एक भी सांप नहीं पाया जाता है
जी हां आज हम आपको उसी देश के बारे में बताने जा रहे हैं दरअसल सांप न पाए जाने के पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प है
आयरलैंड में एक भी सांप नहीं पाया जाता है पौराणिक कथाओं के मुताबिक यहां सेंट पैट्रिक नाम के एक संत थे
सेंट पैट्रिक ने ईसाई धर्म की रक्षा के लिए यहां के सांपों को एक साथ घेर लिया था
आयरलैंड के सभी सांपों को उन्होंने बाहर निकालकर समुद्र में फेंक दिया था इस दौरान वह 40 दिन तक भूखे भी रहे थे
हालांकि वैज्ञानिकों की मानें तो आयरलैंड में कभी सांप थे ही नहीं
लेकिन एक दूसरी कहानी के मुताबिक आयरलैंड में सांप हुआ करते थे लेकिन अत्यधिक ठंड की वजह से वह विलुप्त हो गए
राहुल द्रविड़ का प्रयोग! कोहली बने वाटरबॉय, बाउंड्री बैठे रहे रोहित