अमर उजाला
Sat, 2 September 2023
भारत ने अपना पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल 1 लॉन्च कर दिया है इस यान को लैग्रेंजियन बिंदु 1 (एल1) पर भेजा जाएगा
ऐसे में आइए हम अपने सूरज के बारे में कुछ जरूरी बातें जान लेते हैं
आसान शब्दों में सूरज आग का एक विशालकाय गोला है जो मुख्यतः हाइड्रोजन और हीलियम से मिलकर बना है
यह हमारे सौर मंडल का एकमात्र तारा है जिसका गुरुत्वाकर्षण सौरमंडल को एक साथ बांधे रखता है
सूर्य हमारे सौर मंडल की सबसे बड़ा पिंड है जिसका रेडियस 6,95,508 किलोमीटर है एक सूर्य में लगभग 13 लाख पृथ्वी समा सकती हैं
सूर्य का कोर सबसे गर्म होता है जिसका तापमान 1.5 करोड़ डिग्री सेल्सियस है
इसके कोर में उत्पन्न ऊर्जा को बाहरी परत तक पहुंचने में दस लाख वर्ष तक का समय लगता है और यहां आते-आते तापमान करीब 20 लाख डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है
सूरज की सतह पर तापमान 5,973 डिग्री सेल्सियस होता है जो हीरे की भी उबाल सकता है
Video: शाहीन के खिलाफ फेल हुए रोहित-विराट