रेलवे ट्रैक पर क्यों बिछे होते हैं नुकीले पत्थर? क्या आप जानते हैं कि रेल की पटरी पर पत्थर क्यों बिछाए जाते हैं? रेलवे से जुड़े कई रोचक तथ्य हैं, जिनके बारे में अक्सर लोगों को नहीं पता होता है दरअसल रेल पटरी के नीचे तीन लेयर होते हैं, पहले कंक्रीट के स्लीपर बने होते हैं, फिर पत्थर और इसके नीचे मिट्टी होती है रेल की पटरी के नीचे कंक्रीट के बने प्लेट को स्लीपर कहा जाता है जिनके नीचे गिट्टी होती है जिसे बैलेस्ट कहा जाता है यह स्लीपर पटरियों पर पड़ने वाले ट्रेन के वजन को व्यवस्थित रखते हैं। इनके आसपास नुकीले पत्थर बिछाए जाते हैं जिसके पीछे दो वजह है पहला ट्रेन जब तेज गति से चलती है, तो यह पत्थर आपस में जुड़े होते हैं जिससे ट्रेन का बैलेंस सही रहता है दूसरा जब ट्रेन रेलवे ट्रैक से गुजरती है, तो काफी तेज कंपन और शोर होता है। ट्रैक बैलेस्ट इसे रोकने का काम करते हैं रेलवे ट्रैक के पत्थर नुकीले इसलिए होते हैं ताकि यह फिसले नहीं और एक दूसरे से मजबूती से जुड़े रहें Bizarre News