इस ट्रेन में 73 सालों से फ्री यात्रा कर रहे लोग भारत में एक ऐसी ट्रेन है जिसमें लोग बिना टिकट यात्रा करते हैं। भाखड़ा-नागल बांध देखने वालों के लिए यह ट्रेन चलाई जाती है। भाखड़ा नागल बांध देखने के लिए जो लोग जाते हैं वह इस ट्रेन से फ्री में यात्रा कर सकते हैं। इस ट्रेन के कोच लकड़ी के बने हुए हैं जिसमें कोई टीटी नहीं रहता है। इस ट्रेन में पहले 10 कोच होते थे, लेकिन इसमें अब सिर्फ तीन बोगियां होती हैं। ट्रेन से मुफ्त में यात्रा इसलिए कराई जाती है कि लोग भाखड़ा नागल बांध को देख सकें। आज की पीढ़ी के लोग डैम को देखकर यह समझ सकें कि इसे बनाने में कितनी परेशानियां आई होंगी। इस ट्रेन का संचालन भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की तरफ से किया जाता है। Bizarre