भारतीय सेना का कमांडो चील 'अर्जुन' दुश्मन के ड्रोन को कर देगा तबाह भारतीय सेना और अमेरिकी सेना संयुक्त युद्धाभ्यास कर रही हैं। इस युद्धाभ्यास के दौरान भारतीय सेना के पहले चील कमांडो अर्जुन ने एक ड्रोन को मार गिराया। सेना ने युद्धाभ्यास में ऐसी स्थिति बनाई जिसमें चील और डॉग्स को दुश्मन के ड्रोन्स को खोजना था और नष्ट करना था। डॉग्स ने ड्रोन्स के उड़ने की आवाज सुनकर चील कमांडो अर्जुन की तरफ देखकर भौंकने लगा। इसके बाद अर्जुन ने उड़ान भरी और दुश्मन के ड्रोन को अपने पंजों से मारकर गिरा दिया। दरअसल भारतीय सेना का यह एंटी ड्रोन चील है। Bizarre