भारत में कहां पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल, मनमोह लेंगी तस्वीरें जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल लगभग बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है चिनाब नदी पर बन रहा यह पुल पेरिस के एफिल टावर से भी ऊंचा है, जिसकी तस्वीरें रेल मंत्रालय ने शेयर की हैं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रेलवे पुल देखने में बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रेलवे पुल इतनी ऊंचाई पर है कि इस पुल के नीचे बादल ही बादल दिख रहे हैं रेल मंत्रालय ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसपर लिखा है- चिनाब ब्रिज का मनमोहक और खूबसूरत दृश्य इस पुल की ऊंचाई नदी के तल से 359 मीटर है पुल का निर्माण जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कटरा-बनिहाल रेल खंड पर 27949 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है Bizarre News