चंद्रयान-3 की थीम पर बने गणेश पंडाल ने जीता दिल, लॉन्चिंग से लेकर लैंडिग तक आया नजर चंद्रयान-3 की थीम पर इस साल कई गणेश पंडाल को सजाया गया है इन पंडाल में रॉकेट की लॉन्चिंग से लेकर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिग तक दिखाई गई है सोशल मीडिया पर एक वीडियो में रॉकेट लॉन्च कैसे हुआ इसके बाद वो चांद तक कैसे पहुंचा और फिर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिग को दिखाया गया है एक तस्वीर में वायरल हो रही है जिसमें देख सकते हैं कि पंडाल में रिमोट से चलने वाले प्रज्ञान पर भगवान गणेश सवार हैं, जिनके हाथों में तिरंगा है लैंडर को एक बटन से खोला जाता है, जिसमें से रिमोट दबाते ही प्रज्ञान पर सवार भगवान गणेश नीचे उतरते हैं चन्द्रयान-3 के प्रज्ञान की तरह पंडाल का प्रज्ञान भी थीम में बनी धरती पर इधर-उधर चलता है। चंद्रयान-3 की थीम ने लोगों के ध्यान को अपनी ओर खींचा है Bizarre News