भारतीय सैनिक बन जाएंगे मिस्टर इंडिया, आईआईटी कानपुर ने बनाया ऐसा 'कपड़ा'
अमर उजाला
Thu, 28 November 2024
Image Credit : IIT Kanpur
भारतीय सेना के जवानों, प्लेन और ड्रोन को दुश्मनों से सुरक्षित रखने का बीड़ा आईआईटी कानपुर ने उठाया है
Image Credit : IIT Kanpur
आईआईटी ने मेटामैटीरियल का इस्तेमाल कर ऐसा कपड़ा तैयार किया है जो दुश्मनों की रडार, सैटेलाइट इमेज, इंफ्रारेड कैमरों, ग्राउंड सेंसर और थर्मल इमेजिंग की पकड़ में नहीं आएगा
Image Credit : IIT Kanpur
इससे गाड़ियों के कवर, प्लेन को ढकने का टेंट और जवानों की ड्रेस तैयार की जा सकती है। यह पूर्ण रूप से स्वदेशी है और विदेश से मिलने वाले कपड़े से छह से सात गुना तक सस्ता होगा
Image Credit : IIT Kanpur
इस कपड़े का प्रदर्शन आईआईटी कानपुर में हुए डिफेंस स्टार्टअप एग्जीबिशन में भी किया गया था। जहां पर इसकी काफी प्रशंसा की गई। मेटातत्व कंपनी यह तैयार कर रही है
Image Credit : IIT Kanpur
कंपनी का दावा है कि वह सेना की जरूरत पूरा करने को तैयार है। आईआईटी कानपुर के स्थापना दिवस पर लगी डिफेंस स्टार्टअप प्रदर्शनी में भी इस कपड़े का प्रदर्शन हुआ था, जिसे काफी सराहा गया था
Image Credit : IIT Kanpur
इसमें बताया गया था कि सैनिक और बख्तरबंद वाहन दुश्मन के रडार, गति का पता लगाने वाले ग्राउंड सेंसर और थर्मल इमेजिंग सिस्टम से बचने के लिए इस मेटामैटीरियल का उपयोग कर सकते हैं
Image Credit : IIT Kanpur
आईआईटी की ओर से कपड़ा देश की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सैनिक वर्दी और जमीनी वाहनों के कवर के अलावा शोधकर्ताओं ने उच्च गति वाले विमानों के लिए मेटामैटीरियल का एक और अधिक मजबूत संस्करण भी तैयार किया है
Image Credit : IIT Kanpur
2000 से लेकर 2023 तक, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट