इस सांप के काटने पर सिर्फ पांच कदम चल पाता है इंसान और हो जाती है मौत सांप का नाम सुनते ही कई लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं कुछ लोग तो सांप की फोटो देखकर ही डर जाते हैं धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में सांप शामिल है दुनिया में एक ऐसा सांप है जिसके काटने के बाद इंसान सिर्फ पांच कदम चल पाता है इस सांप का नाम फाइव स्टेप स्नेक हैं, जिससे चीन में सांप को पालने वाले जिसिकियाओ गांव के लोग भी डरते हैं जिसिकियाओ गांव के लोगों का मानना है कि इस सांप के काटने के बाद इंसान महज पांच कदम चल पाता है और उसकी मौत हो जाती है इसकी वजह से इसका नाम फाइव स्टेप स्नेक रखा गया है, जिसे चीनी मोकासिन या डीनागकिस्ट्रोडोन एक्यूटस भी कहा जाता है यह जहरीली सांप दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है, खासकर चीन में Bizarre News