अमर उजाला
Wed, 4 October 2023
कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिसमें डीएनए टेस्ट के कारण लोगों के रिश्ते अब संकट में पड़ जाते हैं
इन दिनों भी एक ऐसा ही मामला चर्चा में है जहां डीएनए टेस्ट की वजह से सालों पुरानी शादी टूटने की कगार पर है
रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला ने रेडिट पर बताया कि सास के कहने पर उसके पति ने उसके बच्चों का डीएनए टेस्ट करवाया
दरअसल उसकी सास को ये शक था कि वह बच्चे उसके बेटे (महिला के पति) के नहीं हैं
चूंकि बच्चों का चेहरा उसके पति से नहीं मिलता था ऐसे में पति ने अपनी मां की बात मानकर पैटर्निटी टेस्ट करवाया
इसका रिजल्ट बिल्कुल नॉर्मल आया और वो बच्चे उसी के बच्चे निकले
लेकिन इन सबके बाद पत्नी ने तय किया कि वो अब अपने पति के साथ बिल्कुल नहीं रहेगी
हालांकि पति ने ये सफाई दी है कि ऐसा करके वो अपनी मां को चुप कराना चाहता था
Photos: पति युजवेंद्र चहल के साथ डेट पर गईं धनश्री वर्मा