कैसे हुई ब्रह्मांड की शुरुआत? ब्रह्मांड की उत्पत्ति कैसे हुई इसको लेकर कई सिद्धांत हैं। हालांकि, इनमें सबसे लोकप्रिय सिद्धांत बिग बैंग थ्योरी है बिग बैंग सिद्धांत के मुताबिक ब्रह्मांड की शुरुआत आज से लगभग 13.8 अरब साल पहले एक सूक्ष्म और घने बिंदू से हुई इस सूक्ष्म और घने बिंदू में महाविस्फोट होने के बाद समय, स्पेस, ऊर्जा और पदार्थ की रचना हुई इस विस्फोट के बाद से ब्रह्मांड लगातार फैल रहा है इस दौरान गैस और धूल के बादल इकट्ठे हुए उनमें तारे, ग्रहों और आकाशगंगाओं का निर्माण हुआ बिजार न्यूज