होली के दिन यहां दामाद को गधे पर बैठाकर घूमाते हैं लोग भारत के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरीकों से होली का त्योहार मनाया जाता है भारत के एक गांव में बेहद अजीबगरीब होली मनाई जाती है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे महाराष्ट्र के बीड जिले के विडा येवता गांव में होली के दिन दामाद को गधे पर बैठाकर घुमाया जाता है सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस गाव में अनोखी पंरपरा का पालन 90 साल से किया जा रहा है करीब 90 साल पहले विडा येवता गांव में देशमुख परिवार रहता था जिनके दामाद ने होली के दिन रंग लगवाने से इंकार कर दिया इसके बाद उसके ससुर ने रंग लगाने के लिए मनाया। इसके बाद उन्होंने फूलों से सजा एक गधा मंगवाया और उस पर दामाद को बैठाकर पूरे गांव में घूमाया आनंदराव देशमुख नाम के शख्स ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने दामाद के साथ सबसे पहले ऐसी अनोखी होली मनाई थी Bizarre News