अमर उजाला
Thu, 19 October 2023
बच्चे अक्सर अपनी परेशानियों के बारे में सही तरीके से बता नहीं पाते हैं ऐसे में कई बार ज्यादा दिक्कत बढ़ जाती है
कुछ ऐसा ही हुआ ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की रहने वाली है एक 9 साल की बच्ची के साथ
बच्ची को सैंडविच खाना इतना महंगा पड़ गया कि वह अपनी याददाश्त ही भूल गई
दरअसल सैंडविच खाते हुए लड़की के गले में कुछ अटका और उसने अपनी मां को बताया
मां को लगा कि जल्दी में खाने की वजह से खाना अटका होगा ऐसे में उन्होंने उसे पानी पीने के लिए कहा
लेकिन कुछ समय बाद उसकी तबियत अचानक बिगड़नी शुरू हो गई धीरे-धीरे उसे अपने परिवार को भी पहचानने में दिक्कत होने लगी
ऐसे में माता-पिता उसे लेकर तुरंत ही अस्पताल चले गए जहां सीटी स्कैन में पता चला कि बच्ची की गर्दन के पास एक पतला सा तार फंसा हुआ था
ये बीबीक्यू में इस्तेमाल किए जाने वाले एक ब्रश का ब्रिस्टल था जो सैंडविच के साथ उसके गले में फंस गया
कैरोटिड आर्टेरी में तार फंसने की वजह से उसके मस्तिष्क में ब्लड सप्लाई में दिक्कत होने लगी और इंफेक्शन हो गया था
हालांकि डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके तार को निकाला दिया है और अब बच्ची की तबियत में काफी सुधार है
श्रीलंकाई टीम में इन दो दिग्गजों की वापसी, क्या अब चमकेगी किस्मत?