अमर उजाला
Mon, 4 September 2023
भारत इस साल जी-20 समूह का नेतृत्व करने जा रहा है 9 और 10 सितम्बर को कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस सम्मेलन में शामिल होंगे
देश के अलग-अलग हिस्सों और राजधानी दिल्ली में इसकी तैयारियां भी देखने को मिल रही है
हर जगह G-20 का लोगो भी लगाया गया है लेकिन क्या आप इसके लोगो और थीम की खासियत जानते हैं आइए हम बताते हैं
G-20 के लोगो में भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जीवंत रंगों (केसरिया, सफेद और हरा, और नीला) का इस्तेमाल किया गया है
इसमें भारत के राष्ट्रीय फूल कमल के ऊपर पृथ्वी को दिखाया गया है जो चुनौतियों के बीच निरंतर विकास को दर्शाता है
साथ ही G-20 लोगो के नीचे देवनागरी लिपि में लिखा है ‘भारत’
इस लोगो को सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बनाया है दरअसल इस डिजाइन के लिए एक खुली प्रतियोगिता की गई थी
भारत की G-20 अध्यक्षता का विषय है- “वसुधैव कुटुम्बकम” जिसका मतलब है “एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य”
अंतरिक्ष में मौजूद है ''भगवान का हाथ'', जानिए नासा का क्या है कहना