अमर उजाला
Fri, 24 November 2023
हाल ही में स्पेन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां दो समलैंगिक महिलाओं ने मिलकर एक बच्चे को जन्म दिया है
दरअसल ये यूरोप का पहला और पूरी दुनिया का दूसरा मामला है जिसके लिए INVOcell तकनीक का सहारा लिया गया है
स्पेन की पाल्मा सिटी में 30 साल की एस्तेफेनिया और 27 वर्षीय अजहारा ने 30 अक्टूबर को अपने बेटे 'डेरेक एलॉय' को जन्म दिया
INVOcell के तहत पहले एस्तेफेनिया के शरीर में एक कैप्सूल की मदद से फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया करवाई गई
5 दिन बाद जब भ्रूण तैयार हो गया तो उसे दूसरी महिला अजहारा की कोख में ट्रांसफर कर दिया गया
इसके बाद 9 माह तक अजहारा ने बच्चे को अपनी कोख में रखा और 30 अक्टूबर को सी-सेक्शन के जरिए डिलीवरी की गई
सूर्यकुमार टी20 में हिट, लेकिन वनडे में फ्लॉप; आकाश चोपड़ा ने बताई वजह