टाइटैनिक के फेमस कपल से था टाइटन पनडुब्बी के पायलट का पुराना रिश्ता अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई ‘टाइटन’ की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है इसी बीच टाइटन के पायलट को लेकर एक खास बात सामने आई है बताया जा रहा है कि लापता पनडुब्बी के पायलट स्टॉकटन रश का अटलांटिक महासागर में डूब चुके टाइटैनिक से पुराना रिश्ता है दरअसल 1912 में डूबने वाले टाइटैनिक जहाज में सवार एक अमेरिकी जोड़ा स्टॉकटन रश की पत्नी वेंडी के परदादा और परदादी थे इस जोड़े का जिक्र 1997 में रिलीज हुई जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म 'टाइटैनिक' में भी हुआ है वेंडी रश ने 1986 में टाइटैनिक टूरिस्ट सबमर्सिबल का संचालन करने वाली कंपनी ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश से शादी की थी जो लापता पनडुब्बी पर सवार थे बिजार