एडविन हबल ने ब्रह्मांड को लेकर किया था ये चौंकाने वाला खुलासा ब्रह्मांड कई रहस्यों से भरा हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसने इसकी खोज की थी एडविन हबल नाम के एक अमेरिकी वैज्ञानिक ने साल 1923 से 1925 के बीच ब्रह्मांड से जुड़ी कई खोजें की हैं हबल ने साल 1923 में हुकर टेलीस्कोप का इस्तेमाल कर एंड्रोमेडा नेबुला में नोवा तारे को चमकते हुए देखा इसके बाद उन्होंने दूसरे एस्ट्रोनाॅमर की तस्वीरों का विश्लेषण किया, तो पाया कि यह एक खास परिवर्तनशील तारा है, जिसे सोफिड के तौर पर जाना जाता है हबल को पता चला कि एंड्रोमेडा कम से कम 10 लाख प्रकाश वर्ष दूर था और हमारी आकाशगंगा से बाहर था। यह एक आकाशगंगा था जिसमें अरबों तारे थे अमेरिकी वैज्ञानिक एडविन हबल ने पता लगाया था कि ब्रह्मांड फैल रहा है। उनकी यह सबसे बड़ी खोज थी Bizarre News