अमर उजाला
Mon, 10 July 2023
हम सब ये तो जानते हैं कि पृथ्वी हमेशा अपने अक्ष और सूर्य के चारों ओर घूमती रहती है
लेकिन क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी के घूमने की स्पीड क्या है दरअसल ये काफी हैरान करने वाला आंकड़ा है
पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूमने से दिन-रात होते हैं इस प्रक्रिया को एक बार पूरा करने में इसे 23 घंटे 56 मिनट और 4.09053 सेकेंड लगते हैं
बताया जाता है कि इतनी देर में पृथ्वी 40 हजार 75 किलोमीटर जितनी दूरी तय करती है
इसका मतलब पृथ्वी अपने अक्ष पर 460 मीटर प्रति सेकेंड यानी 1600 किलोमीटर (1000 माइल्स) की स्पीड से घूमती है
लेकिन पृथ्वी पर मौजूद हम लोगों को इतनी ज्यादा स्पीड का बिल्कुल भी पता नहीं लगता है
वहीं सूर्य के चारों ओर एक चक्कर लगाने में पृथ्वी को 365 दिन 6 घंटे और 9 मिनट लगते हैं
इससे स्पीड का अंदाजा लगाया जाए तो सूर्य का चक्कर लगाने में पृथ्वी 30 किलोमीटर प्रति सेकेंड की तेजी से घूमती है
Sunil Gavaskar Birthday: सुनील गावस्कर की चार पारियां, जिसे फैंस कभी नहीं भूलेंगे