शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में कौन है ज्यादा शक्तिशाली भारत में 70 साल बाद अब चीता देखने को मिलेंगे। नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया है। चीता दुनिया का सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाला जानवर है जो 120 किमी की रफ्तार से दौड़ सकता है। जंगल का राजा शेर बेहद शक्तिशाली होता है और किसी का भी शिकार कर सकता है। तेंदुआ देखने में चीते जैसा ही लगता है, लेकिन दोनों में कई अंतर होते हैं। तेंदुआ चीता से ज्यादा ताकतवर होता है। बाघ की दौड़ने की गति 64 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। अगर बाघ ने पंजा गड़ा दिया है, तो छुड़ाना मुश्किल होता है। हालांकि जंगल में रहने वाले ये चारों जानवर खतरनाक और शक्तिशाली होते हैं। Bizarre