800 बच्चों का पिता है 100 साल का यह कछुआ, जानिए इसकी दिलचस्प कहानी लैटिन अमेरिका के इक्वाडोर में पाए जाने वाले विशाल गलापागोस कछुए दुनियाभर में आश्चर्च का प्रतीक है एक समय यह कछुए विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गए थे जिसके बाद इनको बचाने के लिए कछुआ प्रजनन कार्यक्रम चलाया गया इस प्रजाति के कछुओं को बचाने में डिआगो कछुए ने बड़ी भूमिका निभाई साल 2020 में इस विशाल कछुए डियागो को रिटायर कर दिया गया और एक वीरान जगह पर छोड़ दिया गया डियागो ने 800 बच्चे पैदा करके अपनी प्रजाति को विलुप्त होने से बचा लिया 100 साल से ज्यादा की उम्र का यह कछुआ प्रजनन कार्यक्रम के तहत जन्मे दो हजार कछुओं में से 40 फीसदी का पिता है Bizarre