वो जगहें जहां होती है हीरे की बारिश, जानिए क्या है रहस्य ब्रह्मांड में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां पर हीरों की बारिश होती है हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह हैं, लेकिन हम कुछ ही ग्रहों के बारे में जानते हैं, जिनमें मंगल, बृहस्पति, शनि, बुध और शुक्र के बारे में ही ज्यादा जानते हैं मंगल, बृहस्पति, शनि, बुध और शुक्र के बारे में ही ज्यादा जानते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे ग्रह होते हैं जिनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं ये ग्रह दूसरे ग्रहों से काफी अलग और खास हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इन पर हीरे की बारिश होती है ये ग्रह नेपच्यून और यूरेनस हैं। नेपच्यून पृथ्वी से 15 गुना बड़ा है और यूरेनस, पृथ्वी से 17 गुना बड़ा है यूरेनस और नेपच्यून ग्रह पर मीथेन गैस है, जिनमें हाइड्रोजन और कार्बन होते हैं, जिनका रासायनिक नाम CH₄ होता है जिस तरह से पृथ्वी पर वायुमंडलीय दबाव होता है और उसके कारण पानी भांप बन जाता है और फिर बारिश का रूप लेकर धरती पर बरसता है यह प्रक्रिया नेपच्यून और यूरेनस ग्रहों पर भी देखने को मिलती है, जब मीथेन पर दबाव बनता है तो हाइड्रोजन और कार्बन के बॉन्ड टूट जाते हैं इसके बाद कार्बन हीरे में बदल जाते हैं और इसीलिए यहां हीरों की बारिश होती है Bizarre News