अमर उजाला
Tue, 27 June 2023
इन दिनों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बादल फटने के चलते कोहराम मचा हुआ है
ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल आ रहा है कि क्या दिल्ली पंजाब, हरियाणा जैसे इलाकों में भी बादल फट सकते हैं?
दरअसल मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे समतल इलाकों में बादल फटने की घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन इसकी संभावना काफी कम होती है
दरअसल पहाड़ों पर बादल ट्रैप हो जाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हवाओं का साथ नहीं मिल पाता
ऐसे में अधिक नमी वाले बादल वहीं पर इकट्ठा हो जाते हैं जब बादल पानी का भार नहीं झेल पाता तो बादल फट जाते हैं और भारी बारिश होने लगती है
लेकिन राजधानी जैसे समतल इलाकों में हवाओं के लिए कोई अवरोध नहीं होता और हवाएं बादलों के लिए रास्ता बनाती हैं
ऐसे में बादल एक जगह ट्रैप नहीं होते हालांकि कुछ अन्य कारणों से दिल्ली में भी बादल फट सकते हैं
टेस्ट में पहली बार हुआ ऐसा, दो गेंदबाजों ने झटके 10-10 विकेट