मशरूम से बनेंगे कंप्यूटर चिप दुनियाभर में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट का खतरा बढ़ता जा रहा है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक चिप्स और बैटरी एक बड़ा हिस्सा होता है। इनको प्लास्टिक का इस्तेमाल कर बनाया जाता है जो रीसाइकिल नहीं होता। साइंटिस्ट मार्टिन का कहना है कि अगर चिप्स को रीसाइकिल किया जा सके तो उनका दोबारा इस्तेमाल हो सकता है। मार्टिन और उनकी टीम ने मशरूम की प्रजाति गैनोडर्मा लूसीडम की स्किन को चिप्स का सब्स्ट्रेट बनाने के लिए किया है। यह सड़ते हुए पेड़ों पर उगने वाला एक प्रकार का फंगस है जो अपने माइसीलियम को बचाने के लिए चारों तरफ मजबूत त्वचा को बनाता है। Bizarre