अमर उजाला
Wed, 7 February 2024
दुनिया में कई देश ऐसे हैं जो क्रिमिनल्स को ऐसी सजाएं देते हैं जिसे सुन कर ही रूह कांप जाती है
चीन भी अपने हजारों नागरिकों को कई चौंकाने वाले तरीकों से सजा-ए-मौत दे रहा है, जिसमें इंजेक्शन, फायरिंग स्क्वाड और भयानक डेथ वैन शामिल हैं
मौत की सजा के खिलाफ वर्ल्ड कोएलिशन ने कहा है कि 2007 से चीन में प्रति वर्ष कम से कम 8 हजार लोगों को मौत की सजा दी गई
बताया जाता है कि चीन में नागरिकों को हत्या, नशीली दवाओं के कब्जे और भ्रष्टाचार जैसे अपराधों के लिए भी सजा-ए-मौत दी जा सकती है
मृत्यूदंड के तरीकों की बात करें तो इसके लिए फायरिंग स्क्वॉड और इंजेक्शन को हत्या का पसंदीदा तरीका माना जाता है
बताया जाता है कि देश में दोषियों को डेथ वैन में ठूंस कर डेथ रो में ले जाया जाता है यहां उन्हें मौत का जहरीला इंजेक्शन लगाया जाता है
ये भी कहा गया है कि सजा के रूप में मारे गए अपराधियों के अंगों को निकाला जाता है जिनका इस्तेमाल वैज्ञानिक प्रयोगों में किया जाता है
ये है दुनिया का सबसे महंगा गुलाब, इतनी कीमत में आ जाएंगे 4 बंगले