क्या समुद्र में डूब जाएंगे भारत के ये बड़े शहर? धरती का तापमान साल दर-साल बढ़ता जा रहा है और दुनिया पर ग्लोबल वार्मिंग के गंभीर खतरे का असर भी पड़ रहा है अब इस बीच एक शोध में पता चला है कि समुद्र के बढ़ते जलस्तर की वजह से भारत के कुछ शहरों पर डूबने का खतरा मंडरा रहा है इस सदी में समुद्र के स्तर में इतनी वृद्धि होगी जिसका प्रभाव कुछ एशियाई महानगर पर पड़ सकता है समुद्र स्तर में वृद्धि का पश्चिमी उष्णकटिबंधीय प्रशांत द्वीपों और पश्चिमी हिंद महासागर पर भी प्रभाव पड़ सकता है शोधकर्ताओं ने कई एशियाई महानगरों की पहचान की है जिन पर डूबने का खतरा मंडरा रहा है उनका कहना है कि ग्रीनहाउस गैसों का ऐसे ही उच्चस्तरीय उत्सर्जन जारी रहा तो 2100 तक यह महानगर खतरे में पड़ सकते हैं शोधकर्ताओं ने जिन महानगरों की पहचान की है उनमें चेन्नई, कोलकाता, यांगून, बैंकॉक और मनीला जैसे शहर शामिल हैं शोधकर्ताओं ने जिन महानगरों की पहचान की है उनमें चेन्नई, कोलकाता, यांगून, बैंकॉक और मनीला जैसे शहर शामिल हैं Bizarre News