चांद पर लैंडर विक्रम ने किया ऐसा करिश्मा, झूम उठे वैज्ञानिक इसरो ने चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है चांद पर लैंडर विक्रम ने एक और करिश्मा करके दिखाया है विक्रम ने हेलिकॉप्टर की तरह चांद पर उड़ते हुए एक बार फिर सॉफ्ट लैंडिंग की है, जिसका इसरो ने वीडियो शेयर किया है वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्रम चांद की सतह से उड़ता और कुछ दूरी पर जाकर फिर से लैंड करता नजर आता है, जो एक प्रयोग था चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो ने ताजा अपडेट में बताया है कि विक्रम लैंडर ने अपने मिशन उद्देश्यों को पूरा कर लिया है इसरो ने कमांड दिया और विक्रम के इंजन चालू हो गए। उम्मीद के मुताबिक विक्रम करीब 40 सेमी ऊपर उठा और 30 से 40 सेमी की दूरी पर जाकर सुरक्षित रूप से उतरा अहम बात यह है कि इस प्रयोग के आधार पर इसरो अब आगे के मिशनों में चांद से धरती पर वापस अंतरिक्ष यान को ला सकेगा फिलहाल यह प्रयोग सफल रहा और इससे वैज्ञानिक काफी खुश हैं Bizarre News