चांद पर लैंडर विक्रम ने किया ऐसा करिश्मा, झूम उठे वैज्ञानिक

अमर उजाला

Wed, 6 September 2023

Image Credit : Isro
इसरो ने चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है
 
Image Credit : Isro
चांद पर लैंडर विक्रम ने एक और करिश्मा करके दिखाया है 
 
Image Credit : Isro
विक्रम ने हेलिकॉप्टर की तरह चांद पर उड़ते हुए एक बार फिर सॉफ्ट लैंडिंग की है, जिसका इसरो ने वीडियो शेयर किया है
 
Image Credit : Isro
वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्रम चांद की सतह से उड़ता और कुछ दूरी पर जाकर फिर से लैंड करता नजर आता है, जो एक प्रयोग था
 
Image Credit : Isro
चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो ने ताजा अपडेट में बताया है कि विक्रम लैंडर ने अपने मिशन उद्देश्यों को पूरा कर लिया है 
 
Image Credit : Isro
इसरो ने कमांड दिया और विक्रम के इंजन चालू हो गए। उम्मीद के मुताबिक विक्रम करीब 40 सेमी ऊपर उठा और 30 से 40 सेमी की दूरी पर जाकर सुरक्षित रूप से उतरा
 
Image Credit : Isro
अहम बात यह है कि इस प्रयोग के आधार पर इसरो अब आगे के मिशनों में चांद से धरती पर वापस अंतरिक्ष यान को ला सकेगा 
 
Image Credit : Isro
फिलहाल यह प्रयोग सफल रहा और इससे वैज्ञानिक काफी खुश हैं
Image Credit : Isro

जी20 सम्मेलन: देश की संस्कृति और परंपरा से लेकर क्षमताओं का प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

ANI
Read Now