चंद्रयान-3 ने भेजा संदेश, भारत, मैं चांद पर पहुंच गया भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने आज इतिहास रच दिया है। इसरो के चंद्रयान-3 मिशन ने कामयाबी हासिल कर ली है भारत यह सफलता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन चुका है और चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है चंद्रयान-3 का लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया है, जिसके बाद इसरो ने ट्वीट किया है भारत, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी!' चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंड करने के बाद यह मैसेज भेजा है दुनिया में भारत से पहले चांद पर सिर्फ तीन देश अमेरिका, रूस (तब सोवियत संघ) और चीन सफलतापूर्वक पहुंच पाए थे अब चांद पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है, तो वहीं दक्षिणी ध्रुव के इलाके में पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है Bizarre News