चंद्रयान-3 के ऑनबोर्ड कैमरे में कैद हुईं लॉन्चिंग की तस्वीरें, दिखा अद्भुत नजारा

अमर उजाला

Sat, 15 July 2023

Image Credit : Isro

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया
 

Image Credit : Isro

चंद्रयान-3 के रॉकेट और यान में इस तरह कैमरे लगाए गए हैं, जो पूरी यात्रा की तस्वीरें लेते हैं और वीडियो बनाते हैं
 

Image Credit : Isro

इसका मकसद यह है किसी भी तरह की गड़बड़ी को रिकॉर्ड किया जा सके
 

Image Credit : Isro

लॉन्च का काउंटडाउन बंद होते ही स्ट्रैपऑन थ्रस्टर्स यानी साइड में लगे दो बड़े इंजन और रॉकेट का इंजन ऑन हो जाता है
 

Image Credit : Isro

इससे निकलने वाली आग से कोई नुकसान न हो इसलिए चारों तरफ से पानी की तेज बौछारें डाली जाती है
 

Image Credit : Isro

इसके बाद रॉकेट धुएं का गुबार छोड़ते ऊपर की तरफ बढ़ जाता है, पीछे आग और जमीन नजर आती है
 

Image Credit : Isro

चंद्रयान-3 के करीब 62.17 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचने पर दोनों स्ट्रैपऑन अलग हो जाते हैं
 

Image Credit : Isro

इसके बाद 114.80 किलोमीटर की ऊंचाई पर (अंतरिक्ष में ) पहुंचने पर चंद्रयान-3 के ऊपर लगा अंडाकार कवर भी हट जाता है, जिसे पेलोड फेयरिंग सेपरेशन कहा जाता है
 

Image Credit : Isro

174.69 की किमी की ऊंचाई पर अंतरिक्ष में क्रायोजेनिक इंजन बंद हो जाता है और चंद्रयान-3 से अलग होने लगता है। यह तस्वीरें क्रायोजेनिक इंजन पर लगे ऑनबोर्ड कैमरे में कैद हुई हैं

Image Credit : Isro

टेस्ट क्रिकेट की 10 सबसे धीमी पारियां, 2 भारतीय भी शामिल

सोशल मीडिया
Read Now