लूना-25 चांद पर हुआ क्रैश, इसरो ने बदला चंद्रयान-3 के लैंडिंग का समय चंद्रयान-3 का दूसरा और फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन पूरा हो चुका है और अब 23 अगस्त को सफल लैंडिंग का इंतजार है इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग के टाइम में बदलाव किया है जिसके बारे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने जानकारी दी है इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 23 अगस्त को करीब 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड करने के लिए तैयार है यह खबर ऐसे समय में आई, जब कुछ समय पहले ही रूस के मून मिशन लूना-25 के क्रैश होने की खबर ने दुनिया को निराश किया है भारत में लोग इसरो के चंद्रयान-3 मिशन के सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं इसरो की तरफ से लैंडिंग के सीधा प्रसारण का लिंक भी शेयर किया गया है आप भी इसरों के इस लिंक https://www.youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss पर जाकर चांद पर भारत के पहुंचने की ऐतिहासिक घटना के साक्षी बन सकते हैं इसरो ने कहा कि अंतरिक्ष में खोज की दिशा में अपने चंद्रयान-3 मिशन के साथ भारत एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुका है Bizarre News