चंद्रमा की सतह पर खजाना ही खजाना, चंद्रयान-3 की खोज से दुनिया भी हैरान

अमर उजाला

Sun, 3 September 2023

Image Credit : Isro
चांद से जुड़े रहस्य सुलझाने की कोशिशों के बाद अब इसरो ने रोवर प्रज्ञान को स्लीप मोड पर डाल दिया है
 
Image Credit : Isro
स्लीप मोड में जाने से पहले रोवर और लैंडर ने कई हैरान करने वाली जानकारियां दी हैं, जिनसे मानवता का भला हो सकता है
 
Image Credit : Isro
चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर और ऑक्सीजन समेत कई खोज की है 
 
Image Credit : Isro
वैज्ञानिकों का मानना है कि इन खोज से चांद की उत्पत्ति का सुराग लग सकता है
 
Image Credit : Isro
चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम की भी खोज की है
 
Image Credit : Isro
चांद के दक्षिणी ध्रुव पर प्लाज्मा भी मिला है, जो कम घना है, इसी तरह विक्रम लैंडर ने पता किया कि चांद की सतह पर करीब 50 डिग्री तापमान है और चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में अंतर है
Image Credit : Isro

चंद्रयान-3 पर इसरो ने दी बड़ी जानकारी, जानिए किस हाल में है रोवर प्रज्ञान

Isro
Read Now