क्या भारत में दिखेगा 2026 का पहला चंद्र ग्रहण?

अमर उजाला

Thu, 26 February 2026

Image Credit : Adobe Stock

खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए तीन मार्च का दिन बेहद खास है। दरअसल, तीन मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा
 

Image Credit : Freepik

यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान आसमान में चंद्रमा का रंग लाल नजर आएगा। यह अद्भुत नजारा होगा
 

Image Credit : Freepik

चंद्र ग्रहण के दौरान करीब 56 मिनट तक चांद खून की तरह गहरे लाल रंग का नजर आएगा। चांद के लाल होने की इस घटना को ब्लड मून कहा जाता है
 

Image Credit : Adobe Stock

जब पृथ्वी चांद तक सूरज की रोशनी को पहुंचने से रोकती है, तो ब्लड मून होता है। सूरज और चांद के बीच पृथ्वी आ जाती है, तो चांद की सतह पर उसकी छाया पड़ती है
 

Image Credit : Adobe Stock

पूर्ण चंद्र ग्रहण को भारत समेत पूरे एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकता है। साथ ही पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी यह दिखेगा
 

Image Credit : Adobe Stock

भारतीय समयानुसार, यह चंद्र ग्रहण दोपहर 03.20 बजे से लेकर शाम 06.47 बजे तक रहेगा। लंबी अवधि के कारण ग्रहण अलग-अलग टाइम जोन में दिखेगा
 

Image Credit : Adobe Stock

तरबूज खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, 9 सेकेंड में ढूंढकर दिखाएं

Adobe Stock
Read Now