चीनी वैज्ञानिकों को मिले एलियंस सिग्नल का सच आया सामने! चीन के महाशक्तिशाली स्काई आई टेलिस्कोप ने कुछ दिनों पहले इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल खोजे थे। इन सिग्नल को पहले मिले सकेतों से अलग माना जा रहा था। चीन की सरकारी साइंस एंड टेक्नॉलजी डेली ने इस शोध को प्रकाशित करने के बाद हटा दिया था। वैज्ञानिक डैन वर्थिमर ने कहा है कि ये सिग्नल एलियंस ने नहीं भेजे हैं। उनका कहना है कि रेडियो प्रदूषण की वजह से सिग्नल धरती से ही निकले हैं। डैन कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में खगोल विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं और बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के साथ काम करते हैं। Bizarre